उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

संसद में विपक्ष का हंगामा देश के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया : कुँ० मानवेन्द्र सिंह

कालपी (योगेश द्विवेदी)उत्तर प्रदेश विधान परिषद सभापति कुं, मानवेन्द्र सिंह जी लखनऊ से झांसी जाते समय कालपी में छड़िक विश्राम करते समय पत्रकारों से मुखातिब हुए माननीय सभापति महोदय ने संसद में चल रहे विपक्ष के हंगामे को देश और देश की जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया करार दिया।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद सभापति कुं मानवेन्द्र सिंह जी ने कहा आज देश के विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है सिर्फ मीडिया और अखबारों में सुर्खियां बटोरने के उद्देश्य को लेकर हंगामा कर रहा है संसद न चलने देने के लिए विपक्ष दोषी है जो लोकतंत्र के खिलाफ है। किसी भी समस्या या किसी मुद्दे का हल बातचीत के जरिए ही संभव है हंगामा य हो हल्ला कर संसद न चलने देना देश की जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना कार्य है इससे जनता की समस्याओं का हल नहीं होगा हमारे सदन में अधिक से अधिक जनता की समस्याएं रखी जाएं उन पर चर्चा हो उनका हल निकले इसके लिए हम सरकार और सदन को निर्देश देंगे। जिस तरह विपक्ष ने संसद में हंगामा करना अपना नैतिक अधिकार मान लिया है वह सरासर ग़लत है। इससे जनता की  समस्याओं का हल न होकर देश की जनता का करोड़ों रुपया बर्बाद हो रहा है। इस आचरण से देश और देश की जनता का ही नहीं अपितु विपक्ष का भी भारी नुकसान हो रहा है।जो देश के विकास में बाधक है।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान (बना) के आवास पर लगभग 30 मिनट रुके माननीय सभापति महोदय ने अपने करीबियों से यमुना की बाढ़ के सम्बन्ध में चर्चा की और लोगों को ढांढस बंधाया और कहा जिसको जन धन की हानि हुई है सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। दैवीय आपदा है इसमें किसी का जोर नहीं चलता पर जितना संभव होगा पीड़ितों की मदद की जाएगी। यमुना में नाव पलटने से चार युवकों की मौत पर अफसोस व्यक्त किया और दुखी परिवार को इस महान कष्ट को सहन करने की शक्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक बाजपेई, अरूण सिंह चौहान (बना) कैलाश स्वरूप बाजपेई कठपुरवा, विशाल सिंह सेंगर बबीना सभासद भारत सिंह यादव, बृम्हा सिंह यादव, कन्हैया मिश्रा, श्रीकांत पुरवार, रविन्द्र सिंह पड़री, कल्लू चौरसिया, रोहणी शर्मा, पप्पू यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button