अपराधबड़ी खबरराष्ट्रीय

झारखंड में युवती को नशे का इंजेक्शन देकर 60 लोगों ने किया गैंगरेप

रांचीझारखंड से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 22 साल की युवती का अपहरण कर 60 लोगों ने 1 महीनें तक लड़की के साथ गैंप रेप किया है। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसूडीह में का यह पूरा मामला है। किसी तरह युवती इन हैवानों के चंगुल से भागकर निकली और स्थानीय लोगों की मदद से चंडिल पुलिस तक पहुंची। दरिंदों ने युवती का अपहरण कर उसे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में बंधक बनाकर रखा हुआ था। युवती ने आरोप लगाया है कि एक महीने तक 60 लोगों ने नशे का इंजेक्शन लगाकर उसके साथ रेप किया है। घटना की सूचना मिलने के बाद चांडिल पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस मामले में फिलहाल शक के बिनाह पर 2 लड़कों से पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती करा दिया।
सब्जी लेने गई थी तभी दे दिया गया था नशे का इंजेक्शन
पीड़िता सोनारी में एक परिवार के यहां आया का काम करती थी। वो करीब एक महीने पहले घर से सब्जी लेने के लिए टेंपो में बैठ कर जा रही थी, तभी किसी ने उसे इजेंक्शन देकर बेहोश कर दिया. इसके बाद कांदरबेड़ा के एक गैरेज में उसे बंधी बनाकर रखा गया था। ने बताया कि इस दौरान उसे रोज नशे का इंजेक्शन दिया जाता था। इंजेक्शन देने के बाद कई लोग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे। इतना ही नहीं विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह जब एक लड़का वॉशरूम जाने के लिए रूम से निकला तो वो मौका पाते ही वहां से भाग गई। पीड़िता के परिवार में उसके पिता ही हैं जिनके साथ वो रहती थी।
कांदरबेड़ा के गैरेज में काम करने वाले लड़कों ने बताया कि गुरुवार देर रात एक लड़की अचानक गैरेज का दरवाजा पीटने लगी. जब दूसरे लड़के ने दरवाजा खोला तो देखा एक लड़की बेहद डरी हुई हालत में कांप रही थी। तुरंत लड़की को पानी दिया और कंबल दिया। सुबह देखा कि लड़की गैरेज के बाहर चौकी में वह सोयी हुई है। सुबह फिर उस लड़की को वहां से जाने के लिए कहा पुलिस कर रही है मामले की छानबीन चांडिल थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस गैरेज में रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है. मामले की पूरी तरह से जांच के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकता है।
(न्यूज़ एजेंसी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button