उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर

फैंस एसोसिएशन पदाधिकारियों ने शिवपाल सिंह यादव का 66वां जन्मदिवस मनाया

उरई/जालौनप्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जी का सुमित त्रिपाठी के आवास पर बड़ी धूमधाम से 66वा जन्मदिन मनाया गया। जिसमें शिवपाल फैंस एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री दीपू त्रिपाठी ने माननीय नेता जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं को खिलाया। जन्मदिन पर फैंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह को देख यह लग रहा है कि 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बिना कोई भी सरकार नहीं बन पाएगी। दीपू त्रिपाठी ने कहा कि जनपद मे जितने भी पुल हैं वह सभी माननीय नेता शिवपाल सिंह यादव के द्वारा ही दिये गये है। कई सड़कों को जनपद जालौन मे भी स्वीकृत करा कर काम किया। मंत्री रहते में ऐसे बहुत से महत्वपूर्ण काम कराये जो जनता के लिये हमेशा हितकारी साबित हुए। जन्मदिन में उपस्थित रहे पदाधिकारी विजय शुक्ला रविन्द्र दीक्षित सिंह रामकुमार यादव भगवानदास रायकवार फिरोज मंसूरी सोनू मंसूरी सलीम मंसूरी रणजीत राजपूत रिंकू गुर्जर नीलु यादव हनुमंत चोधरी लाला यादव रामजीवन यागिक जेहरुल मंसुरी सोनू मंसूरी मुस्ताक मंसूरी ऋषभ पटेल आशीष त्रिपाठी आशीष कौशिक दिनेश शर्मा कुलदीप चंदेल यूनिस पप्पू विश्वकर्मा अस्वेंद्र पांचाल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button