उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर के घटिया निर्माण कार्य की शिकायत की


तहसील परिसर में आजादी के पहले की बनी सब रजिस्ट्रार कार्यालय की बेहद शानदार इमारत है जो वक्त के थपेड़ों के साथ इसकी छत जीर्णशीर्ण हो गई थी लिहाजा छत के पुर्ननिर्माण की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग को दी गई है। कार्यदायी संस्था छत को गिराकर नई छत डाल रही है लेकिन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री काफी घटिया है निर्माण कार्य की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी ने एसडीएम से इस निर्माण को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मांग की है कि निर्माण कार्य मानक के अनुरूप कराया जाए और आगणन बोर्ड कार्यस्थल पर लगवाया जाए तथा एस्टीमेट की कॉपी भी चस्पा कराई जाए। कमोवेश ऐसी ही मांग अधिवक्ता लालजी सिंह गुर्जर ने भी की है ताकि हो रहे कार्य में पारदर्शिता बनी रहे और प्रयुक्त सामग्री का उससे मिलान होता रहे। उन्होंनेे हो रहे निर्माण कार्य की जांच कराए जाने और इसमें व्याप्त भृष्टाचार को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। क्या सब रजिस्ट्रार ज्ञानेंद्र शुक्ला का कहना अजीब नहीं है कि उन्हें निर्माण लागत की कोई जानकारी नहीं है। जबकि वस्तुस्थिति यही है कि सारा काम गोलमोल तरीके सेे कराया जा रहा है।