उरई/जालौन। राष्ट्रीय दिव्यांग परिषद की बैठक जिला परिषद रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में संगठन के संस्थापक अजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने किया। इस दौरान बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों की सहमति से संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भगवानदास अहिरवार को पदमुक्त कर दिया। साथ संगठन में नये पदाधिकारियों को शामिल किया गया। आज शुक्रवार को जिला परिषद रोड स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में दिब्यांगजनों ने वार्षिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें नये पदाधिकारियों को संगठन में जोड़ा गया है। जबकि संगठन के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष भगवान दास अहिरवार को पद से मुक्त कर दिया गया है। जबकि संगठन का कार्यभार राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप अजय सिंह देखेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से कृष्ण गोपाल, राधा सोनी, उर्मिला बेलदार, रेखा, भगत सिंह, सुमित सिंह, गुड्डू, रविशंकर नामदेव, राहुल कुमार सिंह, सुशील कुमार, अजय रजक, चंद्रप्रकाश चतुर्वेदी, उपासना देवी, संतोष, दिनेश निराला, महेंद्र सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष, प्रहलाद सिंह राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, राजू शाह, ठाकुर सिंह, राजू सिंह सहित दर्जनों की संख्या दिव्यांगजन मौजूद रहे।