उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबर
वृक्षारोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनायें – संतोष गुप्ता


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना ने कहा कि हरियाली धरती का श्रृंगार है जिसे हम सभी मिलकर पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वृक्षों से जहां हम सभी को स्वच्छ पर्यावरण मिलता है तो वहीं गर्मी के मौसम में भी वृक्ष सभी के लिये हितकारी होते हैं वही लोग वृक्ष की छांव में विश्राम करते हैं। प्रदेश मुख्य महासचिव डॉ. सीपी गुप्ता, बुंदेलखंड प्रभारी बृजकिशोर गुप्ता, बुंदेलखंड महासचिव डॉ रविशंकर अग्रवाल एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि वृक्षारोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनाये। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी सुरेश मिसुरिया उर्फ राजू के एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। आज के कार्यक्रम के संयोजक बुंदेलखण्ड महासचिव डॉ श्री रविशंकर अग्रवाल जी थे।