उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

फुटपाथ पर अवैध कब्जे को लेकर कॉलेज प्रशासन ने एसडीएम से की शिकायत

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा)। पूर्व सभासद ने आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज के पास फुटपाथ पर कब्जा कर उसे किराए पर उठा दिया। कॉलेज प्रशासन ने मामले की शिकायत एसडीएम से कर अवैध कब्जे को हटाए जाने की मांग की है।

वैसे तो नगर की कई सरकारी जमीनो पर मकान और दुकाने बनी है तथा नगर के फुटपाथ भी अतिक्रमणकारियो के कब्जे में है लेकिन अब दबंग अतिक्रमण कारी विद्यालय के पास के फुटपाथ को भी निशाना बनाने लगे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या नलिनी सिंह के मुताबिक काफी दिनों से हाथ ठेला लगाकर लोग विद्यालय परिसर के बाहर रोजी रोजगार करते चले आ रहे हैं जो कि अस्थाई था लेकिन विद्यालय परिसर के पास विगत कई वर्षो से अस्थाई रूप से तख्त डालकर वर्फ का कारोबार करने वाले पूर्व सभासद कल्लू मस्तान ने अब उक्त स्थान पर टट्टर लगाकर दुकान बना ली है इतना ही नही उन्होने इस दुकान को मूँगफली विक्रेता को 3000 रूपये मासिक के किराए पर भी उठा दिया है और इसी के विद्यालय प्रबन्धिका प्रीति जैतिली और प्रधानाचार्या नलिनी सिंह ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौप कर कहा है कि विद्यालय के पास व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने से वहा जमावडा रहता है जिससे छात्राओं को परेशानी हो रही है इसलिए विद्यालय के आसपास फुटपाथ पर व्यवसायिक गतिबिधिया संचालित करने वालो को हटाया जाए।

उपजिलाधिकारी ने मामले को गम्भीरता से लेकर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारो को बालिका विद्यालय के आसपास स्थित अवैध दुकानो को नोटिस देकर अविलम्ब हटाने के निर्देश दिए है। ईओ अवनीश शुक्ला के अनुसार विद्यालय के आस-पास फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकाने संचालित करने वालो मुनादी कर चेतावनी जारी की जा रही है और नही हटे तो उन्हें बलपूर्वक हटाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button