उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई पूर्व पीएम बाजपेयी की जयंती

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ रोगियों को वितरित किए फल

कोंच (पीडी रिछारिया) देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के अलग अलग बूथों पर मनाई गई। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा और विधायक मूलचंद्र निरंजन के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

मालवीय नगर के बूथ संख्या 495 पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि अटलजी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित रहा। उन्होंने लगभग 40 वर्ष से अधिक समय तक संसद में प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कई अभूतपूर्व निर्णय लिए। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना लागू की जिसे देश कभी भूल नहीं सकता है।

उधर, प्रताप नगर के बूथ संख्या 490 पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र सोनी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, राष्ट्रवाद के गौरव पं. अटल बिहारी वाजपेयी की राष्ट्रभक्ति, विचार और नीतियां देशवासियों के लिए सदैव पथ प्रदर्शक का काम करतीं रहेंगी। उन्होंने राम मंदिर आंदोलन की दशा व दिशा निर्धारित की। कार्यक्रम के बाद विधायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीएचसी में भर्ती मरीजों और तीमारदारों के अलावा झुग्गी बस्तियों में जाकर फल वितरित किए।

इन मौकों पर कैलाश मिश्रा, केवी निरंजन, अनिल अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, अंजू अग्रवाल, राजेश्वरी यादव, सुनील शर्मा, मयंक मोहन गुप्ता, बादाम सिंह कुशवाहा, ओपी कुशवाहा, विकास पटेल धनौरा, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, बाबूराम पाल, विक्रम सिंह तोमर, सुशील दूरवार, प्रदीप वर्मा, रविकांत कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा, अनिल वर्मा, गौरव तिवारी, अजय कुशवाहा छोटू, सौरभ पुरवार, विकास पटेल, मुकेश राठौर, बसंत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button