उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर
नाबालिग नातिन के साथ छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

कोंच (पीडी रिछारिया)। कांशीराम कॉलोनी स्थित एक आवास में घुसकर नाबालिग नातिन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए दादी ने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक वृद्ध महिला ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार की सुबह 7 बजे वह घरेलू कामकाज में व्यस्त थी तभी कॉलोनी में ही रहने वाला एक युवक उसके आवास के कमरे में घुस आया और वहां मौजूद उसकी 14 वर्षीय नाबालिग नातिन के साथ बल पूर्वक छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने नातिन को मारापीटा और फिर गाली गलौज करता हुआ जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।