गीला तथा सूखा कूड़ा अलग अलग न करने पर होगी कार्यवाही : सीमा तोमर

जालौन (बृजेश उदैनिया) नगर पालिका परिषद क्षेत्र में कूड़ा कलेक्शन के लिए 4 मार्च से 10 मार्च तक डोर टू डोर अभियान चलाकर कूड़ा अलग अलग करने का अभियान चलाया जाएगा तथा कूड़ा अलग-अलग न करने पर अब चालान काटकर लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। यह जानकारी नगर पालिका अधिषासी अधिकारीतथा स्वच्छ भारत मिशन प्र भारी ने संयुक्त रूप से देते हुए दी।
नगर पालिका अधिषासी अधिकारी सीमा तोमर तथा स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी रविंद्र सलूजा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि पालिका कर्मचारी तथा अधिकारियों द्वारा पहले तथा दूसरे चरण में नगर में डोर टू डोर जाकर लोगों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने के लिए जागरूक किया गया था। अब तीसरे चरण में 4 मार्च से 10 मार्च तक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सुनिश्चित किया गया है कि कूढ़ा को अलग-अलग करें। कूड़ा अलग न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तथा उनका चालान भी काटा जाएगा। यह अभियान तीन चरणो मे चलाया जायेगा। जिसका उद्देश्य प्रतिदिन 10:00 बजे तक शत-प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन डोर टू बेस्ट (कूड़ा) कलेक्शन करना है। लोगो द्वारा कूडा अलग न करने पर चालान काट कर कार्रवाई की जाएगी यह अभियान 4 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। समस्त नगरवासी अपने-अपने घरो का कूड़ा अलग-अलग करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।