श्री शारदा प्रसाद धर्मार्थ समाज सेवी संस्थान को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

उरई (जालौन) दिव्यांगजनों व गरीब बेसहारों की मदद करने में अग्रसर भूमिका अदा करने वाली जनपद की सामाजिक संस्था श्री शारदा प्रसाद धर्मार्थ समाज सेवी संस्थान को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को लखनऊ के अटल आडोटोरियम सभागार में हुए कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ एवँ दिव्यांग जन मंत्री अनिल राजभर ने शील्ड व मेडल देकर संस्था के अध्यक्ष सिद्धू शिवहरे को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।
जनपद में काफी समय से दिव्यांगों एवम जरूरत मंद लोगो के लिए श्री शारदा प्रसाद धमार्थ सेवा संस्थान काम कर रही है। संस्था की ओर से अब तक न सिर्फ शिविरों के माध्यम से गरीब, बेसहारों की कोरोना काल के वक्त मदद की गई, बल्कि उन्हें भोजन सामग्री भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा समय समय पर दिव्यांग विभाग के सहयोग संस्था द्वारा दिव्यांगजनों को टाई साइकिल, कान की मशीन आदि सामान निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। इस पर शासन स्तर पर संस्था का राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया। शुक्रवार को लखनऊ के शकुंलता विश्वविघालय के अटल आडोटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ व पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांग जन के मंत्री अनिल राजभर ने श्री शारदा संस्थान के अध्य्क्ष सिद्दू शिवहरे को सम्मानित किया। इस मौके पर सीएम ने न सिर्फ राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर उनकी हौंसला अफजाई की, बल्कि मेडल पहनाकर उनके कार्यों की सराहना की। प्रदेश में उनकी संस्था को राज्य स्तरीय मिलने से धमार्थ सेवा संस्थान खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है। अध्यक्ष के अनुसार आज इस खुशी के इस मौके पर वह बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वैसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रदेशभर से तीन संस्थाओं का चयन किया गया था। इसमें बुंदेलखंड से इकलौता उनकी संस्था का नाम शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1993 से वह संस्था का संचालन अपने पिता के नाम से कर रहे हैं। सँस्था अध्यक्ष एवं सँस्थान परिवार ने सभी शुभचिंतकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।