उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरव्यापार

उ० प्र० उद्योग व्यापार मंडल की युवा जिलाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की हुई घोषणा

उरई। शनिवार को जनपद जालौन के जिला मुख्यालय उरई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन के द्वारा युवा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी की घोषणा हुई। आपको बता दें कि दिन शनिवार 20 मार्च को जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में स्थित शंकर बैंक्विट हॉल राज रोड में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री आदरणीय डॉ दिलीप सेठ युवा प्रदेश मंत्री श्री हरिओम बाजपेई के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने हर्षवर्धन वर्मा को जनपद जालौन का युवा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया एवं युवा कार्यकारिणी की भी घोषणा की।

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेखा वर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे समस्त जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने नवनियुक्त युवा जिलाध्यक्ष एवं उन की नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर शुभकामनाएं एवं उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के अंत में व्यापार मंडल जनपद जालौन के समस्त पदाधिकारियों ने विगत दिन शहीद हुए कैप्टन आशीष गुप्ता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई।

नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारियों में हर्षवर्धन वर्मा जिलाध्यक्ष, अर्पण शुक्ला जिला महामंत्री, सनी गोयल कोषाध्यक्ष, संदीप राजपूत उपाध्यक्ष, शिवम प्रजापति उपाध्यक्ष, सुनील राजपूत उपाध्यक्ष, प्रदीप गुप्ता उपाध्यक्ष, सामर्थ्य गुप्ता उपाध्यक्ष, हर्षवर्धन राठौर उपाध्यक्ष, प्रदुम सिरोठिया उपाध्यक्ष, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह बुंदेला संगठन मंत्री, अनिकेत अहिरवार संगठन मंत्री, मयंक सैनी संगठन मंत्री, राज वर्मा संगठन मंत्री, रोहित गुप्ता संगठन मंत्री, पिंटू शिवहरे संगठन मंत्री, आदर्श रेजा संगठन मंत्री, प्रकाश गुप्ता संगठन मंत्री, शिवम कनकने संगठन मंत्री, कन्हैया शर्मा जिला मंत्री, अमन गुप्ता जिला मंत्री, नितिन द्विवेदी जिला मंत्री, सुरजीत भदौरिया जिला मंत्री बनाये गए। इस दौरान डॉ० दिलीप सेठ, सन्तोष गुप्ता, विजय बाजपेयी, प्रदीप गर्ग, हरिओम शिवहरे, श्याम किशोर शर्मा, लल्ला पॉपुलर, लक्ष्मणदास बवानी, यूसुफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Sorry this site disable right click
Sorry this site disable selection
Sorry this site is not allow cut.
Sorry this site is not allow copy.
Sorry this site is not allow paste.
Sorry this site is not allow to inspect element.
Sorry this site is not allow to view source.