सपा महिला जिलाध्यक्ष सहित महिलाओं ने किया वृक्षारोपण
उरई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर और प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और महिला प्रदेश अध्यक्षा आदरणीय रीबू श्रीवास्तव दीदी जी के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर और सपा महिला जिलाध्यक्ष जालौन के नेतृत्व में जिले में 1 जुलाई 2024 से 7 जुलाई 2024 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन से शुरू होकर पीडीए पेड़ पौधा रोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत कल 6 जुलाई 2024 को विधानसभा कालपी विधानसभा अध्यक्ष बेबी शाह के द्वारा कदौरा में, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सुधा सिंह राजावत के द्वारा माधौगढ़ में, उरई जालौन विधानसभा में महिला जिला अध्यक्ष कुसुमलता सक्सेना, पारुल खरे, सीमा सिंह, संतोषी प्रजापति, प्रवीणा, सुदामा, विनीता वर्मा, चुन्नी यादव, त्रिवेणी, चांदनी, कुसुम दुबे, बॉबी खान आदि महिला सभा के द्वारा जिला अस्पताल उरई में पीडीए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।