अख्तर जलील “अख्तर” को साहित्य सौरभ सम्मान 2021 से किया गया सम्मानित
उरई। प्रदेश में साहित्यिक रुचि रखने वालों के लिए शासन द्वारा समय-समय पर नए नए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है इसी क्रम में राजकीय सेवारत कर्मचारियों के लिए भी पृथक रूप से एक विभाग की स्थापना की गई है जिसका नाम राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ है इस संस्थान के अंतर्गत ऐसे राजकीय कर्मचारियों जोकि गीत ग़ज़ल कहानी छंद कविता आदि का सृजन करते हैं तथा साहित्य में रुचि लेते हैं के प्रोत्साहन के लिए त्रैमासिक पत्रिका अपरिहार्य का प्रकाशन किया जाता है जिसमें नए रचनाकारों को अपना हुनर दिखाने का शुभ अवसर प्रदान किया जाता है एवं चयनित रचनाओं को अपरिहार्य में छपने एवं पुरस्कृत होने का सौभाग्य प्राप्त होता है
इसी क्रम में जनपद जालौन में शिक्षा विभाग में राजकीय मुमताज इंटर कॉलेज कदौरा के वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत श्री अख्तर जलील अख्तर को जो विगत 30 वर्षों से साहित्य साधना में लगे हैं। कार्यालय में पूर्ण मनोयोग से कार्य संपादित करने के उपरांत जो भी उन्हें समय मिलता है वह गजलों शेरों के सृजन में व्यतीत करते हैं। श्री अख्तर जलील की गजलें अपरिहार्य पत्रिका में स्थान पाया। तत्पश्चात पुरस्कार हेतु चयनित हुई। साथ ही श्री अख्तर जलील को राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान लखनऊ द्वारा 14 मार्च को कला मंडपम भारतखंडे संगीत विश्वविद्यालय के सामने केसरबाग लखनऊ में उनके बेहतरीन ग़ज़ल सृजन पर ‘साहित्य सौरभ सम्मान 2021’ से सम्मानित किया गया। जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री भगवत प्रसाद पटेल ने राज्य स्तर पर प्राप्त हुए सम्मान को लेकर व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता जाहिर की। और कहा कि मुझे गर्व है कि शिक्षा विभाग में ऐसे कर्मचारी कार्यरत हैं जो प्रदेश स्तर पर जनपद जालौन एवं विभाग का नाम रोशन कर रहे हैं। श्री अख्तर जलील को उनके पुरस्कार के लिए जनपद के तमाम राजकीय व शासकीय सहायता प्राप्त इंटर कॉलेज, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकों, कर्मचारियों तथा उनके जाने वालों के द्वारा शुभकामनाएं दी। और मैं भी उनके साहित्यिक सेवाओं का सम्मान करते हुए उन्हें हृदय की गहराइयों से बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार से नए नए सृजन कर साहित्य की सेवा करते रहें और अपने शहर प्रदेश तथा देश का नाम संपूर्ण विश्व में फैलाएं।