उत्तर प्रदेशजालौनबड़ी खबरराजनीति

सपा ने बढ़ते अपराधों को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

उरई/जालौन। प्रदेश सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सडक़ों पर उतरकर जबरदस्त हंगामी प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर भाजपा सरकार में हो रही हत्या, लूट, दुष्कर्म तथा बलिया में जयप्रकाश पाल की निर्मम हत्या के विरोध में जिले की इकाई से साथ समाजवादी पार्टी की सभी यूथ विंगों के पदाधिकारी की मौजूदगी में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इसके पूर्व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद तिराहे पर एकत्रित होकर जिलाधिकारी कार्यालय को प्रस्थान किया। इसी बीच सरकार द्वारा सपा के पदाधिकारियों के ऊपर फर्जी मुकमदमे दर्ज किए जा रहे हैं उनको तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाएं नहीं तो सरकार की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। वहीं ज्ञापन में प्रदेश में हो रही हत्याओं, लूट, दुष्कर्म की घटनाओं को सख्ती से रोक जाए। यही नहीं जिस भाजपा सरकार ने प्रदेश को अपराध मुक्त करने का वायदा किया था उसी सरकार में बेहताशा अपराधों में वृद्धि सरकार की विफलता को दर्शाती है इसलिए राज्यपाल से समाजवादी पार्टी के द्वारा मांग की जाती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। उक्त प्रदर्शन में प्रमुख रूप से समाजपार्टी पार्टी के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, वेद प्रकाश यादव, शबीउद्दीन, अनुरुद्ध द्विवेदी, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फरहत उल्ला, यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष पृथ्वी यादव, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर, शैलेंद्र सभासद, ऋतुराज राजपूत, आदित्य शुक्ला, राहुल बाबा, शेर सिंह सिंहानिया आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button