उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

पूर्व सांसद फूलन देवी के सहादत दिवस पर गुढ़ा पहुंचे सपाईयों ने उनकी प्रतिमा को फूलमाला पहनाकर दी श्रृद्धांजलि

उरई। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी के सहादत दिवस पर आज एमएलसी विशम्भर प्रसाद निषाद के साथ जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, महासचिव जैनुलाबदीन, कोषाध्यक्ष जमालुद्दीन, वरिष्ठ सपा नेता मानसिंह पाल, जिला प्रवक्ता महेश चंद्र विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव, कालपी नगर अध्यक्ष अजमत खां, दिनेश यादव जैसारी, माजिद खां, नेतराम निरंजन, प्रताप सिंह यादव, अकील अंसारी सहित तमाम सपा पूरे काफिले ‌के साथ पूर्व सांसद फूलन देवी की जन्म स्थली गुढ़ा शेखपुर पहुंचे और वहां बनी फूलन देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा एमएलसी विशम्भर प्रसाद निषाद ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर बहिन बेटियों का सम्मान बढ़ाया। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को जंगल से निकालकर संसद तक पहुंचाकर निषाद समाज का सम्मान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में फूलन देवी के सहादत स्थल पर स्मारक बनाया जायेगा। उन्होंने वीरांगना फूलन देवी की वृद्ध मां मुला देवी को साल और साड़ी भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौक़े पर फूलन देवी की बहिन रूकमणि देवी ने कहा कि वह फूलन देवी की बहिन है। उन्होंने फूलन के साथ बचपन के खेलकूद से लेकर दस्यू जीवन की यातनाओं को भी देखा और अत्याचारियों के अत्याचार को भी। उन्होंने कहा कि जो फूलन देवी जंगल से बचाकर सांसद बनाकर समाजवादी पार्टी ने सम्मान दिया उसे जीवन पर्यन्त भुला नहीं पाऊंगी। पूरी निषाद समाज में जाकर 2022 में सपा प्रत्याशी को वोट दिलाने काम करूंगी और अखिलेश यादव की सरकार बनाने में सहयोग करूंगी। इस मौके पर ग्रामीणों सहित तमाम समाजवादी नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button