उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

उ० प्र० कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष का मनाया गया जन्मदिवस

उरई। आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडे का जन्मदिवस जिला कांग्रेस सेवादल जनपद जालौन के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सेवा दल कार्यालय में मनाया गया। जिस में उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज मिश्रा, उपाध्यक्ष जिला प्रशासन प्रभारी सिद्धार्थ दिवोलिया, उत्तर प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के के गहोई ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की कमान प्रमोद पांडे जी ने संभाली है। तभी से उत्तर प्रदेश में प्रत्येक कार्यक्रम में सेवा दल की भूमिका सबसे अधिक दिखाई देती है राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने जिस प्रकार प्रमोद पांडे पर विश्वास किया है। उस पर उत्तर प्रदेश सेवा दल का कार्यकर्ता खरा उतरने का प्रयास कर रहा है। जिस प्रकार जनपद जालौन में जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सेवादल को मजबूती मिली है बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से एससी-एसटी प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम नीलांचल, प्रदेश सचिव सुनील निरंजन, रघुवीर त्यागी, सिद्धांत शुक्ला, उत्कर्ष शर्मा, गोविंद नामदेव, रामबाबू वर्मा, सत्यवली, वरुण सक्सेना, कृष्ण मोहन मिश्रा, अरुण मिश्रा, राजू मिश्रा, मोनू ठाकुर, आकाश तिवारी आदि उपस्थित लोगों ने जन्मदिन के अवसर पर सुखमय जीवन एवं लंबे जीवन की कामना करते बधाइयां दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button