उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

भाजपा समर्थक मंच से युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की

कोंच नियुक्त होने के तत्काल बाद ही भाजपा समर्थक मंच के जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा समर्थक मंच अनूप खरे ने अपनी कार्यकारिणी की भी घोषणा कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कोंच और उरई नगर अध्यक्षों की भी नियुक्ति की है।

भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश एवं प्रदेश महामंत्री गुलफाम शाह की अनुशंसा पर सदस्यता अभियान के प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने अनूप खरे वरोदा कलां को संगठन में युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए संगठन को शीघ्र ही विस्तार देने के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनूप ने कार्यकारिणी का गठन किया है। पांच जिला उपाध्यक्ष शिवम कुशवाहा, अभिषेक पटेल, आशुतोष परमार, शिवेंद्र पाठक, रोहन पाटकर, जिला संयोजक विवेक पटेल, तीन जिला महामंत्री राहुल प्रजापति, राजा भैया पटेल, भूपेंद्र राजावत, जिला महासचिव अबिनेश प्रजापति, जिला सचिव राज शाक्या, चार जिला मंत्री अभय पटेल, मोहन गुप्ता, अनुपम सिंह, अजय सोनी बनाए हैं। उरई नगर अध्यक्ष शुभांग परिहार, कोंच नगर अध्यक्ष शिवम सिंघल, सोशल मीडिया प्रभारी मयंक नामदेव बनाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button