उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया

उरई। उरई के रामनगर स्थित रघुवीर धाम उत्सव गृह में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की बैठक हुई। जिसमें जिला इकाई व मंडल अध्यक्ष को मनोनीत किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमोद कुमार उदैनिया के अनुमोदन पर धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ग्राम प्रधान बरहा को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया गया वहीं हेमंत कुशवाहा निस्वापुर को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान कार्यकारिणी में माता प्रसाद कुठौंद, राजेंद्र प्रजापति अर्जुनपुरा, राधा देवी कैथ, राजकुमार भाटिया खेड़ा कला, जयंत कुमार को जिला उपाध्यक्ष सचिव संजय सिंह, जिला सचिव प्रीति सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव पटेल को जिला इकाई में जगह दी गई और जगदेव प्रधान भदरेखी, नरेंद्र सिंह सेंगर सरेनी, आनंद राठौर प्रधान सिम्हारा सहित अन्य प्रधान मौजूद रहे सभी पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर विकास कार्य की रूपरेखा तैयार कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शासन की योजनाओं का पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button