उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

गुरुक्षेत्र फाउंडेशन ने मनाया कोर कमेटी के सचिव का जन्मदिन

जौनपुर : गुरुक्षेत्र फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संस्था के सचिव शुभम चतुर्वेदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाकर संस्था को एक पारिवारिक सूत्र में जोड़ने का संदेश दिया है। इस मौके पर संस्था के कोर कमेटी अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के संस्थापक, प्रबंधक और समाजसेवी आलोक उपाध्याय, संगठन उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, संगठन कोषाध्यक्ष ज्ञान्ति देवी, उप-प्रबंधक सुशील शुक्ला, संगठन के सह-सचिव शीतला प्रसाद, संगठन मंत्री शशांक मिश्रा एवं प्रचार प्रसार मंत्री विवेक तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीपशिखा मौर्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवम चतुर्वेदी नें संयुक्त रुप से केक काटकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर संगठन सचिव शुभम चतुर्वेदी के लंबी उम्र की कामना की। संगठन अध्यक्ष विमलेश उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर संस्था का विशेष सदस्यता अभियान 1 जुलाई से चलाया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से संस्था की विशेष टीम बनाकर लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है और अभियान के अंतर्गत लोगों को सामाजिक दायित्व और समाज सेवा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। मौके पर लोगों ने कहा कि शुभम चतुर्वेदी समाज कल्याण के लिए पहले भी अपने सामाजिक दायित्व निभाते आ रहे हैं और सामाजिक कार्यों में इनका अहम योगदान रहा है। हमें पूर्ण उम्मीद है की इनके कुशल कार्य शैलियों से संगठन को विशेष मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button