उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरहरदोई
ट्रैक्टर पलटने से 13 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत

कछौना। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सांता गांव में श्रमिक दिवस पर ट्रैक्टर पलटने से मजदूर का पुत्र 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताते चलें गोलू पुत्र संतराम ट्रैक्टर चालक निवासी ग्राम सांता शनिवार की दोपहर में खेत जोतने जा रहे थे। ट्रैक्टर लखन के नाम से रजिस्टर्ड है। ट्रैक्टर पर 3 लोग सवार थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ग्राम सांता के पास नाले में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें अनुज पुत्र अंबेडकर उम्र 13 वर्ष बुरी तरह से चुटहिल हो गए। जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक किशोर चालक के चाचा का पोता है। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक हंसमती ने बताया हमें मामले की जानकारी नहीं मिली है अगर जानकारी मिलती है तो आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।