राजकीय सम्मान के साथ हुआ लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार

पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के जहानीखेड़ा चौकी के अंतर्गत मनिकापुर में लोकतंत्र रक्षक सेनानी श्री राम कुशवाहा वर्मा को बाग मे पुलिस ने गार्ड ऑफ़ आनर के साथ अधिकारियों, बेटे व लोकतंत्र सेनानियों ने अंतिम विदाई दी।
70 वर्षीय श्री राम कुशवाहा का निधन मंगलवार देर रात हार्टअटैक से हो गया था। बुधवार सुबह शव यात्रा में बड़ी संख्या में गांव व आसपास इलाके के लोग शामिल हुए। तिरंगे में लिपटे शव को लेकर लोग जब चले तो पीछे लोगों की लंबी कतार लग गई। तहसीलदार रामवीर सिंह,कोतवाल महेश चंद्र, जहानीखेड़ा चौकी इंचार्ज रामकेवल तिवारी, राजेश यादव लोकतंत्र सेनानी रक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण राठौर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोबरन लाल, मंत्री विनोद कुमार, संगठन मंत्री फूल सिंह यादव, लोकतंत्र सेनानियों में हेमनाथ ,भगवान दीन,जय जय राम, श्याम लाल, राम सिंह, आसाराम, चंद्रपाल, उमाशंकर, राम बक्श ने लोकतंत्र सेनानी के घर पहुंच स्वजन को ढांढस बंधाया और कहा कि उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। परिवार को हर संभव सहायता दिलायी जाएगी।