उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज में चलाया गया सदस्यता अभियान

उरई/जालौनजिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद जालौन द्वारा बुधवार को राजकीय मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल उरई में सदस्यता अभियान चलाया गया। मेडिकल कालेज में शशि सोमेंद्र सिंह के नेतृव में रेड क्रॉस सोसाइटी के सक्रिय सदस्य शांति स्वरूप माहेश्वरी व सामाजिक कार्यकर्ता अलीम सर नें वृहद सदस्यता अभियान चलाया।

इस अभियान में मेडिकल कालेज के प्राचार्य आर के मौर्या व डॉक्टरों नें आजीवन सदस्य बने। जिसमें 11 नए आजीवन सदस्य बनाये गए है जिनका शुल्क 1160 रुपये है। व मेडिकल कालेज में छात्र व आउट सोर्स कर्मचारीयों को एक वर्ष के लिए सदस्य बने 53 लोगो को सदस्य बनाया गया है। जिनका सदस्यता शुल्क 100 रुपए प्रतिवर्ष है। जिसमें फार्मासिस्ट राकेश कुमार कुशवाहा नें भी सदस्यता अभियान में भूमिका निभाई।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी उरई सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार नें सभी स्थानो पर सदस्यों का उत्साहवर्धन करते रहे रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य अलीम सर ने बताया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जन सेवा सच्ची आराधना को सार्थक कर स्वास्थ्य सेवा देवी आपदा एवं समाज सेवा में अपनी अहम भूमिका निभाती है। रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉक्टर नरेश वर्मा ने नए सदस्यों का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री मती शशि सोमेंद्र सिंह, अलीम सर, शांति स्वरूप महेश्वरी, महावीर तरसौलिया डॉ० ममता स्वर्णकार, डॉ० कैलाश निरंजन, सीएमएस डॉ० प्रशांत निरंजन डॉ० शैलेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ० जितेन्द्र मिश्रा, डॉ० चरक सांगवान, फार्मासिस्ट राकेश कुमार कुशवाहा, सुंदर लाल मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button