क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन ने मास्क व हैंड सेनेटाइजर वितरित कर लोगो को किया जागरूक

शाहाबाद/हरदोई। क्षेत्र की सामाजिक संस्था क्रांतिकारी गरीब सेवा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को फॉउंडेशन के संस्थापक मुकेश विक्रम सिंह व योगेश विक्रम सिंह के दिशा निर्देशन पर सहयोगी पदाधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम ककरघटा में प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन सिंह एवं बडे भाई शरद कुमार सिंह के संरक्षण में कोविड 19 महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्रीय जनता में 20 हजार मास्क व सैनिटाइजर वितरित किया गया। शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए सचिव अपने सहयोगियों संग क्षेत्र के गांवों व बस्ती में पहुंचे और लोगों में वितरित किया।
इस दौरान शरद कुमार सिंह ने बताया कि हम सभी को मिलकर इस गंभीर महामति से निपटना है इस महामारी से लाखों लोगों की जान जा रही है इसी कारण सभी से निवेदन है कि बहुत ही आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले मास्क का प्रयोग करे हाथों को समय समय पर धोते रहे सामाजिक दूरी बनाए रखे दुसरो को भी नियमो का पालन कराए क्योंकि इस समय देखा गया है गांव के क्षेत्र में लगभग 80 प्रतिशत लोग मास्क का उपयोग नही कर रहे है इसी लिए जागरूक बने सावधानी बरतें। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन सिंह द्वारा लोगों को वैश्विक महामारी में किस तरह जीवन यापन किया जाए ने कहा कि कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैलने का एकमात्र कारण जागरुकता का अभाव था। समय पर दुनियाभर के देश जागरूक होकर चेत गए होते तो ये महामारी इतनी भयावह नहीं हो पाती। कहा कि हम अब भी वही गलती दोहरा रहे हैं, अगर हम जागरूक नहीं होंगे तो कोरोना हमें बख्शने वाला नहीं है। ऐसे जिले में कोरोना की दूसरी लहर की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए हमें सजग व सतर्क रहना होगा। सभी से अपील किया कि वो अपने खानपान में पौष्टिक आहार के अलावा हरी सब्जियां, गिलोय का काढ़ा व विटामिन सी युक्त खाद्य सामग्री का सेवन करें। ताकि कोरोना के कहर से खुद को व खुद के परिवार को बचा सकें। कहा कि लोग सुरक्षित रहें, इसके लिए हम भी अपने स्तर से लगातार प्रयास करेंगे और मास्क वितरण का कार्य आगे भी चलेगा ब्लॉक उपाध्यक्ष शाहाबाद अनुराग सिंह, आशु सिंह, विवेक ठाकुर, अनुपम सिंह, शिवम सिंह, अरमान अहमद, आशीष सिंह, अजीत सिंह, जिला सचिव अमित गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।



