उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने परशुराम मंदिर का किया भूमि पूजन

जालौननगर में परशुराम मंदिर का भूमि पूजन करने आए समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी पार्टी अभिषेक मिश्रा का सपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्रा ने सभी को संबोधित करते हुए पार्टी को मजबूत एवं 2022 को देखते हुए कार्यकर्ताओं को संदेश दिया कि हम सभी को आपसी मतभेद भूलकर समाजवादी पार्टी के लिए मेहनत कर 2022 में पूर्ण बहुमत की अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को प्रदेश में लाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव, पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी, नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश यादव, जिला पंचायत सदस्य शीलू गौतम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव, जालौन पूर्व नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, अनिरुद्ध द्विवेदी, उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी गणेशदत्त गिरि, महेश सर, मान सिंह, राघवेंद्र सिंह, सलमान सिद्दीकी, अकील अंसारी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को समाजवादी पार्टी का झंडा देकर पार्टी में किया स्वागत किया।

युवा नेता ने साथियों सहित थामा सपा का दामन –
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ युवा नेता रामेंद्र त्रिपाठी, विश्वजीत गुर्जर, शिवपाल फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी, प्रदेश सचिव धर्मेश शर्मा, गोविंद चतुर्वेदी कुठौंद, हरिओम चतुर्वेदी, विजय शुक्ला सिरसा, कोंच नगर अध्यक्ष माधव यादव ने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थामा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button