उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति
रमेश चंद्र प्रजापति ने सपा को छोड़ कांग्रेेस का थामा दामन

कोंच। सपा उरई-जालौन विस के सचिव रमेश चंद्र प्रजापति ने रविवार को कोंच में पार्टी से किनारा करके कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंनेे कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा के समक्ष पार्टी का दामन थामा और जिला पंचायत दिरावटी क्षेत्र से कांग्रेेस का टिकिट दिए जाने की दावेदारी भी ठोंक दी।
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों से काफी प्रभावित हैं जिसके चलते उन्होंनेे सपा छोड़ कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है ताकि किसानों पर हो रहेे अत्याचार में उनके साथ खड़ा रह सकूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भी उन्हें हाथों हाथ लेकर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रामकिशोर पुरोहित, हरिओम निरंजन, अमित रावत, यदुनंदन मिश्रा, मानवेन्द्र गुर्जर, मनोज प्रजापति, अजय बरार, अवनीत आदि मौजूद रहे।
(रिपोर्ट : पी. डी. रिछारिया, कोंच)