राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

लखनऊ। राजधानी में कोविड-19 के बढते संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर शाम उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। जिसमें कोरोना वायरस का संक्रमण प्रदेश में एक बार फिर से तेजगति पकड़ चुका है। लखनऊ में कोरोना हेल्पलाइन में भी 12 कर्मचारियों में संक्रमण मिलने के बाद से खलबली है। उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 56 प्रतिशत बढ़ने को लेकर सरकार हाई अलर्ट पर है।
उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिले अब कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण 16 जिलों में काफी तेजी से पांव पसार रहा है। राजधानी लखनऊ में लगातार कोरोना संक्रमण की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। मार्च में केस दोगुने बढ़े हैं जबकि बुधवार को पांच लोगों ने दम तोड़ा था। मार्च में एक्टिव केस दोगुने बढ़ गए हैं। प्रदेश में अब 4,388 एक्टिव केस हैं। मार्च में हर दिन कोरोना का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के 737 नए संक्रमित मिले। जनवरी व फरवरी में प्रतिदिन मिल रहे रोगियों का जो ग्राफ तेजी से नीचे गिरा था अब वह फिर ऊपर की ओर बढ़ रहा है। एक मार्च को सिर्फ 87 संक्रमित थे। बुधवार को मिले मरीज इसकी तुलना में करीब आठ गुना अधिक हैं। आठ जनवरी के बाद मरीजों की यह सबसे बड़ी संख्या है तब 775 मरीज संक्रमित थे। एक मार्च को प्रदेश में 2078 एक्टिव केस थे, जो 24 दिनों में दोगुने से अधिक बढ़कर 4388 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में पांच और की मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा भी दो महीने में सर्वाधिक है। 21 जनवरी को एक दिन में छह मरीजों की मौत हुई थी।प्रदेश में सर्वाधिक नए केस लखनऊ में आ रहे हैं। बुधवार को भी लखनऊ में 220 नए संक्रमित मिले थे। प्रदेश में अभी तक 6.09 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जिसमें 5.96 लाख रोगी ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 8,769 मरीजों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 1.37 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। अब तक कुल 3.39 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। टीकाकरण के हेल्पलाइन कार्यालय में मिले संक्रमित वैक्सीनेशन के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर के कार्यालय में भी करीब 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। राजधानी में राज्य हेल्पलाइन नंबर के ऑफिस को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। बंद किये गये वैक्सीनेशन हेल्प लाइन नंबर के आफिस से लोंगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।



