अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने अपनी समस्यों को लेकर दिया ज्ञापन

उरई। संविदा सफाई कर्मचारियों एवं ठेका पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्या के निदान हेतु अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने कई बार अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद भी उक्त सफाईकर्मियों पर कोई भी न्यायोचित कार्यवाही नहीं की गई। प्रशासन द्वारा कार्यवाहक सफाई नायक के पद से हटाये जाने के बाद भी संविदा सफाई कर्मचारी सफाई का कार्य न करके अब भी कार्यवाहक सफाई नायकों का कार्य देख रहे है। जिससे योग्य स्थाई सफाई कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे सफाई कर्मचारियों में निराशा दिखाई दे रही है।
अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग को शिकायती पत्र सौपते हुए बताया कि उक्त सफाई संघ ने स्थायी सफाई कर्मचारी, संविदा कर्मचारी एवं ठेकाकर कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण हेतु अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका को शिकायती पत्र दिया था। जिसको लेकर अधिशाषी अधिकारी ने सफाई निरीक्षक को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निदान हेतु आदेश जारी किया गया था मगर आज तक कोई भी समस्या हल नहीं हुई। उन्होनेें कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाहक सफाई नायक के पद से हटाये गए संविदा सफाई कर्मचारियों की बात कही थी। इसके बाद भी वह कार्यवाहक सफाई नायक का कार्य देख रहे है। इतना ही नहीं उनको एक वार्ड की जगह दो वार्ड दे दिए गए है जो शासनादेश के विपरीत है। नगर पालिका में स्थाई सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची बनाई गई जिसमें इन्हीं को कार्यवाहक सफाई नायक बनाने की बात रखी गई। उन्होंनें कहा कि नगर पालिका परिषद में संविदा के आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारियों के पद शासनादेशो के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाहक सफाई नायक बनाया गया है। उन्होनें मांग करते हुए कहा है कि संविदा सफाई नायकों को हटाकर उनके मूल पद पर कार्य करवाने के आदेश पारित किए जाए। जिससे पात्र वरिष्ठ स्थाई सफाई कर्मचारियों को लाभ मिल सके। इस मौके पर लाखन सिंह, विनय प्रताप, राजदीप, नीरज कुमार, सत्येन्द्र कुमार, विशाल, राजेश, विनोद, अमित, अनूप, राहुल, उमेश, विजय, मनीष, हेमंत, सिकंदर सहित अनेक सफाई कर्मचारी मौजूद रहें।



