उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कोंच में सीसी रोड का किया लोकार्पण

कोंच। कोंच बदनपुरा में विधायक निधि के धन सेे निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण रविवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने करतेे हुए कहा, सरकार की मंशा हर कोनेे तक विकास की किरणें पहुंचाने की हैै और सरकार अपना यह काम बखूबी कर भी रही है। उन्होंनेे कहा, वह खुद लोगों के बीच जाकर उनकी तकलीफें जाननेे का प्रयास करते हैं ताकि जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कराए जा सकें और यह विकास समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच सके।
गौरतलब हैै कि विधायक निधि की दस लाख की लागत से संतराम राठौर केे मकान से रामकुमार महतवानी के मकान तक 120 मीटर इंटर लॉकिंग डलवाई गई थी जिसका लोकार्पण विधायक ने फीता काट कर किया। इलाकाई लोगों नेे विधायक का स्वागत करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस दौरान राम कुमार निरंजन, महेश कुमार, डॉ. भागीरथ, राजेन्द्र सिंह, सुरजीत, रामू पटेल, अशोक, मनीलाल, नरेन्द्रबाबू, ओम प्रकाश, राम सेवक, हरगोविंद, लालजी, भूपेन्द्र, नीलू, संजय निरंजन, जीतू, रमाकांत स्वर्णकार, प्रमोद पटेल, श्यामसिंह, बादाम सिंह कुशवाहा, नरेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button