उत्तर प्रदेशटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरहरदोई
“UGC को वापस लो” के नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे युवा

हरदोई (रितेश मिश्रा)। यूजीसी-2026 काले कानून को वापस लेने के लिए आज दिन बुधवार 28 जनवरी को बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतरकर जनाक्रोश मार्च निकाला तथा जमकर नारेबाजी की।

आक्रोशित युवा भाजपा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे और इस यूजीसी को वापस लेने की मांग कर रहे थे केन सोसायटी नेहरू डिग्री कॉलेज के छात्रों ने राम जानकी मंदिर से जन आक्रोश मार्च की शुरुआत की सड़कों पर आक्रोशित युवा भाजपा विरोधी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारे लगा रहे थे तथा यूजीसी को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए सिनेमा चौराहा पहुंचे जहां उन्होंने जमकर आक्रोश व्यक्त किया।



