नगर में जिला स्तरीय क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
सिटी मजिस्ट्रेट उरई ने हरी झंडी दिखाकर क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का किया शुभारम्भ

उरई। जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वाधान में प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। तदोपरान्त प्रातः 11:30 बजे इन्दिरा स्टेडियम मुख्य द्वार उरई से कालपी रोड पर क्रासकंट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट उरई के कर कमलो द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया। जिसमें 38 पुरूष एवं 16 महिला कुल 54 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में प्रथम छैः स्थान पर आने वाले विजयी पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट उरई एवं श्री संदीप गहोई जनप्रतिनिधि उरई, श्री प्रेम कुमार बुधौलिया तथा श्री सुधीर डौगर के संयुक्त करकमलों से पुरुस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम का संचालन श्री शैलेन्द्र कुशवाहा क्रीड़ा अधिकारी ने किया तथा निर्णायक की भूमिका श्री माता प्रसाद शाक्यवार, श्री महेन्द्रनाथ पटेल व्यायाम शिक्षक उरई, श्रीमती सुरिन्दर कौर प्रशिक्षक, श्री राजेन्द्र कुमार पाल पल्लवी, मुकेश भारतीय, मो०जीशान ने निभायी।
इस अवसर पर सुधीर डांगरा, सन्दीप गहोई, श्रीमती सुरिन्दर कौर, पल्लवी, मुकेश भारतीय, मो०जीशान खिलाडीगण के साथ साथ चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग एवं यातायात टीम का उपस्थित रहीं जिनका विशेष सराहनीय सहयोग रहा। अन्त में श्री शैलेन्द्र कुशवाहा कीडा अधिकारी उरई (जालौन) द्वारा सभी आगुन्तको का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि क्रासकंट्री दौड प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत् रहा- पुरूष वर्ग- सर्व श्री नरेन्द्र कुमार शान्ती नगर उरई प्रथम, हर्ष वर्धन ग्राम चौरसी रोड उरई, द्वितीय एवं अभिषेक करमेर रोड उरई तृतीय स्थान पर रहे। संतावना हेतु ज्ञानेन्द्र सेंगर रामपुरा चतुर्थ हर्ष सिंह महावीर पुरा पंचम एवं राम कृष्ण नया पटेल नगर उरई षष्ठम स्थान पर रहे। महिला वर्ग – कु० रवीना करमेर रोड उरई प्रथम, कु० राधा राजेन्द्र नगर उरई द्वितीय एवं कु० आलिया मंसूरी नया पटेल नगर उरई तृतीय एवं संतावना हेतु अंशिका जालौन वाईपास उरई चतुर्थ, कु०प्रिशी नयी बस्ती चौरसी पंचम एवं कंचन उरई षष्ठम् स्थान पर रही।



