उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

26 जनवरी के अवसर पर चलाया गया जन जागरूकता रथ अभियान

कोंच। दिन सोमवार 26 जनवरी 2026 को महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश अनुसार बेसिक शिक्षा द्वारा संचालित योजनाएं जैसे बालिका शिक्षा मिशन शक्ति पर्यावरण शिक्षा डीबीटी नेशनल पुस्तक एवं निशुल्क शिक्षा योजना आदि के बारे में कोंच, नदीगांव विकासखंड के संयुक्त रूप से जन जागरूकता रथ अभियान चलाया गया। जिसके नोडल प्रमोद कुमार गुप्ता संजय स्वर्णकार कमल कान्त गुप्ता सह नोडल के दिशा निर्देशन में कोंच में प्रवेश करते ही न्यायिक मजिस्ट्रेट कोंच द्वारा हरी झंडी दिखाकर रथ रवाना किया गया। जिसमें समाज सेवी कार्यकर्ताओं कढ़ोरे लाल यादव सरनाम सिंह गजराज सिंह सेंगर प्रेम नारायण वर्मा दीपचंद स्वर्णकार भास्कर सिंह मलिक अंजनी श्रीवास्तव अनीता सोनी ज्योति सिंह गीता देवी एवं रुचि आदि उपस्थित रहे।

शासन द्वारा संचालित योजनाओं से संबंधित नुक्कड़ नाटकों की लगभग दर्जन भर से अधिक प्रस्तुतियां एसडीएम कार्यालय कोंच प्रांगण, काशीराम कॉलोनी कोंच प्रांगण चंदकुआं चौराहा, कंपोजिट विद्यालय घमौरी के छात्र छात्राओं नंदिनी, मोहिनी, रावी, अंकिता, क्रिश, रोहिणी, सनी, सावन, संजय, अनिकेत आदि ने प्रस्तुति दी। वहीं नदीगांव विकासखंड में भी उक्त बच्चों द्वारा सदूपुरा चौराहा, बी आर सी कनासी प्रांगण, कन्हरी चौराहा, असूपुरा चौराहा, पीपरी कला चौराहा देवगांव चौराहा एवं पुनः घमूरी में आकर धमाकेदार प्रस्तुत के माध्यम से लोगों के दिल जीते और लोग दांतों तले उंगलियां दबाकर रह गए। लोगों को लगा की सरकारी स्कूलों में भी बहुत अच्छी प्रस्तुतियां होती हैं और आगे से दाखिला कराने का आश्वासन भी दिया।

वहीं रथ पर चल रहे बच्चे गगन भेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे और कह रहे थे कि “पढ़ लिख कर सब करो जतन, शिक्षा है अनमोल रतन” जगह-जगह कार्यक्रम की प्रस्तुति के दौरान उमड़ी भीड़ के द्वारा बच्चों के चित्र खींचे जा रहे थे व वीडियो बनाई जा रहे थे और अपने-अपने स्टेटस पर वायरल कर रहे थे इससे यह प्रतीत हो रहा था की हमारे विभाग की योजनाओं को बच्चों के द्वारा सुनकर फिर से बच्चा बनने का मन कर रहा हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button