उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों में तेजी एवं सीएम डैशबोर्ड को लेकर की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता व जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सीएम डैशबोर्ड तथा विभिन्न विकास कार्यों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने विभागवार योजनाओं की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित सभी बिंदुओं का नियमित अनुश्रवण करते हुए योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए और लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए तथा फील्ड स्तर पर सत्यापन को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में अधिकारियों को आपसी समन्वय बढ़ाने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और प्रगति रिपोर्ट को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button