उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

आईएएस अधिकारी के विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में ब्राह्मण समाज का आक्रोश फूटा, किया पुतला दहन

कालपी (ज्ञानेंद्र मिश्रा)। बुधवार को ब्राह्मण बेटियों को लेकर आईएएस अधिकारी सन्तोष वर्मा द्वारा की गई विवादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कालपी में ब्राह्मण समाज का आक्रोश फूट पड़ा तथा कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राजू पाठक के नेतृत्व में समाज के लोगों ने मुन्ना फुल पावर चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए आईएएस अधिकारी सन्तोष वर्मा का पुतला दहन किया।

विरोध स्थल पर मोनू पंडित, दीपक शर्मा, नीलाभ शुक्ला, आरएन शुक्ला, राकेश तिवारी, विवेक तिवारी, सुशील साहू, रंजीत महादेव, संतोष राठौर, अतुल शुक्ला, भगवान दास तिवारी सहित ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने कहाकि एक उच्च पदस्थ अधिकारी द्वारा महिलाओं विशेषकर ब्राह्मण वर्ग की बेटियों पर ऐसी टिप्पणी करना अत्यंत आपत्तिजनक, अशोभनीय और समाज की भावना को ठेस पहुँचाने वाली है। वही जिलाध्यक्ष राजू पाठक ने कहाकि यह मामला केवल ब्राह्मण समाज का नहीं बल्कि समस्त महिला समाज की गरिमा से जुड़ा हुआ है। ऐसे वक्तव्य किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किए जा सकते। उन्होंने सरकार से मांग की कि आईएएस अधिकारी सन्तोष वर्मा पर तुरंत विभागीय कार्रवाई, एफआईआर और उच्च स्तरीय जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button