रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में शक्ति संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
अपने काम के बल पर छाप छोड़ना चाहिए - सीओ अर्चना सिंह

उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई के कार्यकर्ताओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की 197वीं जयंती मनाई गई। अभाविप उरई ने दयानंद वैदिक कॉलेज महाविद्यालय के महाराजा छत्रसाल सभागार मे शौर्य और पराक्रम की से अंग्रेजों से लोहा लेने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य रूप से नगर क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह, प्रान्त सह मंत्री चित्रांशु सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. अल्कारानी पुरवार एवं डॉ माधुरी रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष डॉ शीलू सेंगर ने किया। कार्यक्रम में छात्राओं से संबोधित करते हुए सीओ अर्चना सिंह ने कहा कि यदि आज की लड़कियां सतर्क रहेंगी तो अवश्य आगे लड़कियां स्वावलंबी व सशक्त बनेंगी और अपने काम के बल पर छाप छोड़ना चाहिए। प्रान्त सह मंत्री चित्रांशु सिंह ने बताया कि छात्राओं को मजबूत बनाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन साहसी प्रकल्प चलाया जिसमे छात्राओं को दैनिक सामग्री उपयोग कर अपनी आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाता है। आगामी समय में यहां भी गत वर्षों की भांति मिशन साहसी आयोजित किया जायगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्रो. अल्का रानी पुरवार ने बताया कि हम सभी को रानी लक्ष्मीबाई से सीखना चाहिए कि वह कैसे राजनीति के समय राजनीति में निपुण और युद्ध के समय अंग्रेजों के छक्के छुड़ा देने वाली वीरांगना। इस मौके पर मुख्य रूप से विभाग संयोजक अभय दुबे, विभाग प्रमुख डॉ नमो नारायण, विभाग छात्रा प्रमुख अल्शिफ़ा, नगर मंत्री अमन पंडा, तहसील सह संयोजक ओम ठाकुर, कु. रिद्धि तिवारी, जय हिंद यादव, देव वर्मा, डॉ शगुप्ता इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



