उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

चरखारी विधायक बृजभूषण सिंह उर्फ़ गुडडू राजपूत का हुआ जोरदार स्वागत

कालपी। गुरूवार को नगर सीमा से गुजरे चरखारी विधायक का भाजपाईयो ने नगर अध्यक्ष की अगवाई में स्वागत किया। इस दौरान उन्होनें बडी संख्या में पार्टी के लोग मौजूद रहे।

महोबा जनपद की चरखारी विधान सभा सीट के विधायक बृजभूषण सिंह उर्फ़ गुडडू राजपूत राजनीति के क्षेत्र में काफी चर्चित है हालाकि राजनीति उन्हें विरासत में मिली है पर वह बुन्देलखणड राज्य के लिए संघर्ष कर ज्यादा सुर्खियो मे आए थे इसके अलावा उनका इस जनपद से भी नाता है और वह आटा थाना क्षेत्र के बम्हौरी के मूल निवासी है उनके पिता गँगाचरन राजपूत भी सांसद रहे हैं हालाकि वह राजनीति के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोल मॉडल है इसी के चलते वह जहाँ भी जाते हैं उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हो जाती है और गुरूवार दोपहर वह नगर सीमा स्थित हाईवे से गुजर रहे थे जिसकी भनक भाजपा कार्यकर्ताओं को लग गयी थी और आनन फानन पार्टी नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपाईयो ने उनका स्वागत किया और बुन्देलखणड के लिए कुछ करने की अपील भी की। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी, अश्विनी तिवारी, कोमल सिंह, हर्षित खन्ना, मोहन शुक्ला, नकुल वर्मा, राकेश पुरवार, विनोद खत्री, कन्हैया गुप्ता, ऋषभ द्विवेदी सहित बडी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button