यादव समाज किसी के बहकावे न आयें और न ही अपने वोटों को बटने दें : जगनायक सिंह

उरई (जालौन)। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा जालौन के द्वारा शहर के अजनारी रोड कृष्णा धाम उरई में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव के अलावा मुख्य वक्ता के रूप जगनायक सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहब सिंह यादव ने की तथा कार्यक्रम भव्य बनाने में अहम भूमिका प्रमुख जिला महासचिव अखिलेश यादव ने निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन बृजराज सिंह रिछारा एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी के भी बहकावे में न आये तथा एकजुटता के साथ वोट डालने का काम करें। उन्होंने कहा कि यादव समाज को एकजुटता दिखाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतर्षीय यादव महासभा एक सामाजिक संस्था है जो यादव समाज के साथ साथ सर्व समाज के सामाजिक कल्याण, राष्ट्र निर्माण सौहार्द आदि सामाजिक पर कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि यदि हमारा संगठन मजबूत है तो प्रत्येक कार्य सुचारू रूप से किया जा सकता है। इस लिए संगठन को प्रत्येक जिले, ब्लाक व गांव-गांव स्तर तक पहुंच कर मजबूती के साथ खड़ा करना है। कार्यक्रम में सजातीय 50 प्रधान, 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 20 सभासदों के अलावा मेधावी छात्र-छात्राओं सम्मानित किया गया। यादव महासभा के जिला अध्यक्ष साहब सिंह यादव ने उपस्थित समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही।
इस मौके पर प्रमुख रूप से पवन यादव प्रधान, वेद प्रकाश यादव, तेज प्रताप यादव, अतुल यादव, जयदेव सिंह यादव, सुमित यादव, धीरेंद्र यादव सनी, कृष्ण गोपाल यादव, राघवेंद्र इमिलिया, भूपेन्द्र सिंह यादव, सोनेशवर यादव, थोपन यादव जालौन, बादाम सिंह यादव, कल्लू यादव, अजय यादव, वीरेन्द्र यादव, राघवेंद्र यादव, तरुण यादव, विजय यादव, जिला पंचायत सदस्य दिनेश जैसारी आदि सहित दर्जनों की संख्या में यादव समाज के लोग मौजूद रहे।