उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

वैवाहिक एवं पारिवारिक मामलों के निस्तारण हेतु 9 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत

उरई/जालौनराष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 09 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केे सफल आयोजन के मद्देनजर वैवाहिक/पारिवारिक मामलों के अधिकाधिक निस्तारण हेतु बैठक मा0 जनपद न्यायाधीश श्री लल्लू सिंह के दिशा-निर्देशन में एवं प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री मनोज कुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुयी।

प्रधान न्यायाधीश श्री मनोज कुमार सिंह गौतम महोदय ने कहा कि जो दम्पति/पक्षकार कुटुम्ब न्यायालय में चल रहे विवादों में समझौता चाहते है, वे आगामी दिनांक 09.03.2024 के आयोजन से पहले भीं अपने अधिवक्ता के माध्यम से अथवा स्वयं समझौता पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं और उन्होंने अधिवक्ताओं/मीडियेटर्स से यह भी अपील की कि वह अपने-अपने वादकारियों को सुलह हेतु प्रेरित करें, जिससे आगामी दिनांक 09.03.2024 को आयोजित राष्ट्रीय लोकअदालत में अधिक से अधिक वैवाहिक/पारिवारिक मामलों का निस्तारण हो सके तथा उनके द्वारा विद्वान अधिवक्ताओं से अपील की गयी कि वे पक्षकारों को लोकअदालत के लाभो से स्वयं भी अवगत कराते हुये उन्हें सुलह-समझौते के लिये प्रेरित करें।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्री महेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद के पारिवारिक न्यायालयों में चल रहे वैवाहिक/दाम्पत्य और पारिवारिक मामलों को चिन्हित किया जाना है। इनमें से सुलह योग्य विचाराधीन वादों में प्री-ट्रायल कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button