उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन कर लगाये मुर्दाबाद के नारे, दिया ज्ञापन

उरई। दिन मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को भाजपा के मुख्यमंत्री द्वारा बाधित करने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया।

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सफलतापूर्वक शुरू हुई थी जिसके बाद मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरी और अब असम में प्रवेश कर गई है। लेकिन अफसोस की बात है कि असम में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा इस शांतिपूर्ण यात्रा को बाधित करने की सख्त कोशिश कर रहे हैं।

पिछले दो दिनों से भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर योजनाबद्ध और उपद्रवियों द्वारा यात्रा के पोस्टर फाड़ने की घटना को अंजाम दिया गया। दिनांक 21 जनवरी 2024 को भाजपा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर इकट्ठी कर भीड़ में राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला किया गया। जिसके परिणामस्वरूप असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित हमारी पार्टी के कई नेता घायल हो गये।

इसी तिथि को भाजपा समर्थित इन गुंडों द्वारा न्याय यात्रा पर ताजा हमला किया यह असम के मुख्यमंत्री और केंद्र की भाजपा सरकार प्रशासनिक भ्रष्टाचार छुपाने का एक हताश प्रयास है। इसी क्रम में दिनांक 22 जनवरी 2024 को इष्ट देवता भगवान शंकर जी के दर्शन करने पर भी रोक लगाई जबकि उसकी अनुमति पूर्व से ही थी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राज्य एवं जिला मुख्यालय पर इस घटना का विरोध/प्रदर्शन ज्ञापन देते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदय से अपील है कि हमारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, सिद्धार्थ दिवोलिया, राजकुमार वर्मा, राजेश बुधौलिया, शब्बीर अंसारी, हाजी ख्वाजा, अयूब अंसारी, लाखन सिंह बैरागी, माता प्रसाद, जमुना दास अहिरवार, देशराज वर्मा, कमल दोहरे, जितेंद्र मिश्रा, रेहान सिद्दीकी, गुलाब खा, हेमंत रिछारिया, सुधीर शुक्ला आदि दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button