उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

देर रात मिले परिणामों में आनंद अध्यक्ष, विनोद एमएससी चुने गए गहोई सेवा समिति के मंत्री

कोंच (पीडी रिछारिया) गहोई सेवा समिति कोंच के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अध्यक्ष व मंत्री समेत कुल छह पदों के लिए भारी गहमागहमी के बीच मतदान संपन्न होने के बाद शाम 5 बजे मतगणना आरंभ हुई जो रात 10 बजे पूरी हो सकी। देर रात घोषित हुए परिणामों में आनंद सकेरे अध्यक्ष और विनोद एमएससी मंत्री निर्वाचित हुए।

घोषित चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद पर आनंद सकेरे ने 196 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुभाष पहारिया को 50 मतों से पराजित कर जीत हासिल की। सुभाष को 146 मत प्राप्त हुए जबकि प्रवीण तरसौलिया को 97 और रामेश्वर अमीन को 23 मत ही प्राप्त हुए। मंत्री पद पर आमने सामने की लड़ाई में विनोद गुप्ता एमएससी ने 297 मत पाकर राजकुमार मोर को 135 मतों के भारी अंतर से हरा दिया। राजकुमार को 162 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रफुल्ल रेजा चुनाव जीत गए, उनको 228 वोट मिले जबकि आशुतोष सेठ को 133, पीयूष कनकने को 56 और सीताराम नगरिया को 37 मत मिले। उप मंत्री पद पर रामकुमार बरसैंया उर्फ रामू गुप्ता 207 वोट पाकर चुनाव जीत गए, अंचल बिलैया को 172 और सौरभ गुप्ता को 69 मत प्राप्त हुए।

ऑडिटर पद पर आयुष सोनी ने बाजी मारी, उन्हें 160, हरीशरण सोनी को 145, विजय कुमार गेंड़ा को 83 और चंचल गुप्ता को 69 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद पर आकाश गुप्ता को 195 मत पाकर चुनाव जीत गए, पवन लोहिया को 188, महेंद्र बेहरे को 67 मत प्राप्त हुए। कुल 542 मतों में से 469 महिला और पुरुष मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। चुनाव अधिकारियों कमलेश गुप्ता अंडा वाले, श्रीराम गुप्ता एडवोकेट, इंजी. राजीव रेजा, सुनील लोहिया एडवोकेट ने जीते हुए सभी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए। उधर समर्थकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर तिलक किया और मिठाई बांट कर जश्न मनाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button