उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

ग्राम फूलपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

उरई। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन प्लान के अन्तर्गत माननीय जनपद न्यायाधीश श्री लल्लू सिंह के कुशल निर्देशन में तहसील उरई के अन्तर्गत ग्राम फूलपुरा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्री महेन्द्र कुमार रावत की अध्यक्षता में किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि अपर जिला जज श्री राजीव सरन द्वारा बताया गया कि गर्भ में पल रही बालिका को भी जन्म लेने का हक है। इसलिये उसे गर्भ में न मारें, बल्कि उसे सम्मान से जन्म लेने दें और लड़कों की तरह उसे भी पढायें-लिखायें तथा वह सारे अधिकार व सुविधायें दें जो प्रायः लड़कों को दी जाती हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्री महेन्द्र कुमार रावत द्वारा बताया कि भारत में लिंग चयन, प्रसव पूर्व एवं प्रसवोपरान्त कन्या भ्रूण हत्या रोेके जाने हेतु पीसी-पीएनडीटी एक्ट को लागू किया गया है। अवैध गर्भ समापन और अल्ट्रासाउन्ड सेन्टर को इस एक्ट के दायरे में लाया गया है, ताकि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम हो सके। ऐसा इसलिये कि समाज में लड़के व लड़की की संख्या का अनुपात जिसे लिंगानुपात कहा जाता है, सन्तुलित बना रहे।

गर्भस्थ शिशु की हत्या वैधानिक, सामाजिक और शास्त्रीय रूप से भी अपराध है और यह पाप की श्रेणी में आता है। इसलिये इससे बचाव की आवश्यकता है। बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने की जरूरत है, ताकि भारत एक सभ्य व शिक्षित समाज बन सके। उन्होंने संविधान में महिलाओं को प्राप्त कानूनी एवं स्वास्थ्य के अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने लोक अदालतों, सुलह-समझौता केन्द्र, लीगल एड डिफेन्स सिस्टम एवं स्थायी लोकदालत के लाभ बताये गये और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कानूनी सुविधाओं के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 एसडी0 चौधरी द्वारा भारत में महिलाओं और विशेष रूप से स्कूली छात्राओं को मौजूदा महामारी के दौरान अपने स्वच्छता स्वास्थ्य को बनाए रखने के कठिन काम का सामना करना पड़ रहा है। 2018 में भारत सरकार ने अपनी ‘उज्ज्वला सेनेटरी नैपकिन ‘पहल शुरू की, भारत में मासिक धर्म स्वच्छता शिक्षा पर चर्चा करना वर्जित माना जाता है, इस पर पहल कर खुले मस्तिश्क से चर्चा किये जाने पर बल देने की बात कही।

तहसील विधिक सेवा समिति के सचिव/ तहसीलदार श्री कुमार भूपेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य के प्रतिनिधि डा0 ईदरीश मुहम्मद, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती देवेन्द्र कुमारी, श्रम विभाग से सुनील कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार ने विभागीय योजनाओं को विस्तार से बताया। इस शिविर का संचालन पीएलवी श्री महेश कुमार सिंह परिहार द्वारा किया गया। इस शिविर में जन साहस सामाजिक संस्था से मणि प्रजापति, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री दीपक नरायण, टीम लीडर धर्मेन्द्र कुमार रामदेव चतुर्वेदी, महेन्द्र कुमार मिश्रा, पीएलवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button