उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

नारी सुरक्षा एवं सम्मान जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन के निर्देशानुसार महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय उरई में आयोजित कर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।

महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, 102, 1930 आदि के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के स्वावलंबन सशक्तिकरण की बात की कही गई जिससे महिलाएं सशक्त होकर अपने अधिकारी के लिए स्वयं लड़ सकें। कार्यक्रम में जिला समन्वयक नीतू देवी, चिकित्सालय का समस्त स्टॉफ एवं महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button