उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

सशक्त नारी से ही सशक्त समाज और देश की परिकल्पना संभव है : रानी देवी

महिला मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया सम्मानित

कोंच। शासन द्वारा चलाए जा रहे महिला मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर शनिवार को चौथे चरण में जागरूकता रैली निकाली गई और उत्कृष्ट कार्य वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

ब्लॉक कार्यालय कोंच से रैली का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रानी देवी, तहसीलदार अभिनव तिवारी, सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, मंडी चौकी प्रभारी नितेश कुमार, बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने झंडी दिखाकर किया। रैली में शामिल स्वयं सहायता समूह की महिलाएं हाथों में जागरूकता से संबंधित स्लोगन लिखी तख्तियां बैनर लेकर चल रहीं थीं। ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र का भ्रमण कर रैली वापस ब्लॉक कार्यालय पहुंची जहां आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर करीब डेढ़ दर्जन महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं ने आंचलिक बुंदेली भाषा में सुंदर गीत गाकर समां बांधने का काम किया, वहीं महिला स्वावलंबन पर भी जागरूक किया। उपस्थित अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि सशक्त नारी से ही सशक्त समाज और देश की परिकल्पना संभव है। शासन द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के लिए लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं ताकि देश की आधी आबादी को भी मुख्य धारा में लाया जा सके। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत नरेश चंद्र दुबे, रमेश वर्मा, सचिव नरेंद्र पटेल, पूनम, शिल्पी राजपूत, सूरज भान पटेल, वसीम खान, कुसुम निरंजन, प्रवीन जैन, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

इन महिलाओं को किया गया सम्मानित –
जीवन के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार कार्य करते हुए उत्कृष्ट परिणाम देने और समाज में अपनी अलग छाप छोड़ने वाली मंजू भदारी, चंद्रवली चंदुर्रा, मीना चंदुर्रा, मीनू, द्रोपदी चंदुर्रा, आराधना छानी, कृष्णा अमीटा, आरती सिमिरिया, ज्योति ताहरपुरा, लक्ष्मी पिरौना, सुषमा कैंथी, सरोज अटा, अंशु, रोहिणी पिरौना, सुमन पिरौना, उमा अटा, तारा देवी कूडा़ आदि महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button