AAP ने सड़क में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

उरई। दिन बुधवार 4 अक्टूबर 2023 को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की आवाज को दबाने की मंशा से सुबह-सुबह उनके घर पर ईडी का छापा डाला गया है। इस तानाशाही के ख़िलाफ़ बुधवार को आम आदमी पार्टी जनपद जालौन ने सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष विनय चौरसिया, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० श्रद्धा चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रखर बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद, जिला अध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ गौरव चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर सिंह, किशान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भूपसिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग संजय राठौर, जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग प्रदुम पटेल जी, नगर अध्यक्ष यूथ विंग शिवा सिंघानिया, जिला मीडिया प्रभारी यूथ विंग विशाल, नगर महासचिव विकास गौतम, अकरम बोहदपुरा प्रदेश सचिव खेल प्रकोष्ठ उपेन्द्र भदौरिया आदि संघर्ष शील कार्यकर्ता मौजूद रहे।