कुँए में उतरता हुआ मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जाँच पड़ताल में जुटी

जालौन (बृजेश उदैनिया) कुठौंदा एवं गढ़गुवां के बीच स्थित कुँए से एक अज्ञात महिला का शव मिलने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद उक्त संबंध में पुलिस को सूचना पर वह मौके पहुँच गई एवं विधिक कार्यवाही करते हुए शव को अपने कब्जे मे लेकर उसकी शिनाख्त आदि कराने का भरसक प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नही हो सकी। मृत महिला के गले में फीता तथा हाथ बंधे मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस के अनुसार उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत के संबंध कुछ कहा जा सकता है।
शुक्रवार को कुठौंदा तथा गढ़गुवां के बीच खेतों में काम करने गये कुछ मजदूरों द्वारा कुए के आस पास बदबू आने पर जब कुए में जाकर देखा गया तो उसमे एक महिला का शव तैरता दिखाई दिया। जिसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को फोन पर दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को निकाला तो देखा उक्त मृतक महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष का अनुमान लगाया गया। अगर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो महिला के वस्त्र आदि छिन्न भिन्न भी मिले तथा ऐसा माना जा रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गयी होगी। मृतक का शव सड़ जाने पर यह घटना दो तीन दिन पहले किये जाने का भी प्रत्यक्षदर्शियो द्वारा अनुमान लगाया गया। कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि उक्त महिला की पूरे क्षेत्र मे शिनाख्त कराई गयी। लेकिन अभी तक पता नही चल सका मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना का निरीक्षण कर अपराधियो की तथा मृतक महिला की शिनाख्त कर तलाश की जा रही हे।