उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबरराजनीति

भाजपा नेत्री उर्विजा दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनने कालपी में जश्न का माहौल

जनपद के इतिहास में पहली बार एक महिला नेत्री को मिली भाजपा की कमान

कालपी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलों के बाजार पर विराम लगाते हुए जनपद के इतिहास में पहली बार पार्टी नेतृत्व ने महिला जिलाध्यक्ष के रूप में तेज तर्रार महिला नेत्री उर्विजा दीक्षित को जनपद की कमान सौंपे जाने पर स्थानीय भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

शुक्रवार को जैसे ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष के रूप में उर्विजा दीक्षित के नाम की घोषणा हुई वैसे ही जनपद में चल रही अटकलों पर विराम लग गया तथा जनपद के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसी महिला नेत्री को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है उर्विजा दीक्षित के जिलाध्यक्ष बनने पर नगर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित पांडेय भाजपा नेता सुबोध द्विवेदी, हर्षित खन्ना, अवधेश तिवारी, सुन्नी तिवारी, सुरजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर पूर्व भाजपा विधायक नरेन्द्र सिंह जादौन के कार्यालय में खुशी का इजहार किया गया। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक पार्टी नेतृत्व में काफी मंथन के बाद यह निर्णय लिया है तथा जनपद में कई गुटों में बटी भाजपा को सुधारने के लिए महिला नेत्री को कमान सौंपी है वहीं महिला नेत्री को जनपद भाजपा की कमान मिलने के बाद पूर्व के नगर निकाय चुनाव में पार्टी का विरोध करने वाले नेताओं में भी मायूसी देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button