उत्तर प्रदेशजालौनटॉप हेडलाइंसबड़ी खबर

जिला कारागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। जिला कारागार उरई में महिला स्वास्थ्य जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अंकित सिंह ने महिला बंदियों को पंखे, सेनेटरी नैपकिन एवं इन्सिनेटर मशीन वितरित की।

उन्होंने कहा कि यदि जेल में उन्हें किसी प्रकार की समस्या है, या फिर कोई परेशान करता है तो वह अपनी बात उच्च अधिकारियों तक अवश्य पहुंचाएं। उन्होंने महिला बंदियों वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान भी बताया। इस मौके पर स्वयंसेवी संस्था से अंकित सिंह ने महिलाओं को बताया कि उन्हें जेल में रहकर क्या क्या सावधानी बरतना है उसके संबंध में विस्तार से जानकारी दी वही महिला कल्याण विभाग से आई प्रवीण यादव सर्वेश यादव द्वारा महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान बताया। जेल अधीक्षक नीरज देव ने कहा कि महिला बंदियों को निरुद्ध के समय कारागार में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। वही कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का चिकित्साधिकारी डा. राहुल ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, तारकेश्वर सिंह, मिथलेश शुक्ला, पूनम तिवारी सर्वेश यादव सहित अन्य स्टाफ व बंदी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button