सपा के नगर अध्यक्षों की सूची हुई जारी, इमरान उल्ला बने उरई नगर अध्यक्ष
अजीत सिंह यादव को बनाया कालपी नगर अध्यक्ष

उरई/जालौन। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर ने जनपद के तमाम नगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी जिसमें कालपी में अजीत सिंह यादव व उरई में इमरान उल्ला को नगर की कमान सौंपी गई।
बताते चलें कि कालपी नगर में पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहने वाले युवा नौजवान अजीत सिंह यादव जिन्होंने 2007 में समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के अध्यक्ष के रूप में काम शुरू किया था आज उनके हाथों में पार्टी की नगर की कमान उन्हें सौंपते हुए नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अजीत सिंह यादव समाजवादी पार्टी से सभासद व पार्टी संगठन के राष्ट्रीय व नगर तथा जिले के पदों पर भी रह चुके हैं। वहीं शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे और पार्टी के प्रति कई वर्षों से समर्पित इमरान उल्ला को उरई का नगर अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही इस खबर की जानकारी नगरवासियों को हुई समाजवादी पार्टी के नए व पुराने कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।