प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहे हैं विभिन्न वार्डों में बूथ वाइज पड़े वोट

कोंच (पीडी रिछारिया)। नगर निकाय चुनाव में गुरुवार को संपन्न हुए मतदान के बाद बूथ वाइज पड़े वोटों के आंकड़े उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। वार्डों में वोटिंग की जो स्थित रही वो कईयों के माफिक बैठ रही है तो कईयों का खेल बिगाड़ रही है। नगर के सभी 25 वार्डों में कुल 58 बूथों पर 52 हजार 733 के सापेक्ष 34 हजार 583 वोट डाले गए हैं, वोटिंग का प्रतिशत 65.75 रहा।
डाले गए वोटों का जो बूथ वाइज विवरण सामने आ गया है उसके मुताबिक वार्ड संख्या 1 गांधीनगर के बूथ क्रमांक 1 में 952 के सापेक्ष 601 (63.10%), बूथ क्रमांक 2 में 1058 के सापेक्ष 663 (62.66%), बूथ क्रमांक 3 में 1094 के सापेक्ष 805 (73.58%), वार्ड संख्या 2 मालवीय नगर के बूथ क्रमांक 4 में 1146 के सापेक्ष 721 (62.9), बूथ क्रमांक 5 में 761 के सापेक्ष 467 (61.3), बूथ क्रमांक 6 में 705 के सापेक्ष 504 (71.5%), वार्ड संख्या 3 गोखले नगर के बूथ क्रमांक 7 में 887 के सापेक्ष 466 (52.5%), बूथ क्रमांक 8 में 893 के सापेक्ष 617 (69.9%), वार्ड संख्या 4 आराजी लेन के बूथ क्रमांक 9 में 663 के सापेक्ष 385 (58.6%), बूथ क्रमांक 10 में 759 के सापेक्ष 537 (70.75%), बूथ क्रमांक 11 में 699 के सापेक्ष 552 (78.96), वार्ड संख्या 5 भगत सिंह नगर के बूथ क्रमांक 12 में 1137 के सापेक्ष 738 (64.90%), बूथ क्रमांक 13 में 1053 के सापेक्ष 686 (65.14%), वार्ड संख्या 6 जयप्रकाश नगर के बूथ क्रमांक 14 में 844 के सापेक्ष 570 (67.5%), बूथ क्रमांक 15 में 777 के सापेक्ष 493 (63.4%), वार्ड संख्या 7 प्रताप नगर के बूथ क्रमांक 16 में 575 के सापेक्ष 338 (58.8%), बूथ क्रमांक 17 में 641 के सापेक्ष 384 (59.9%), वार्ड संख्या 8 जवाहर नगर के बूथ क्रमांक 18 में 928 के सापेक्ष 531 (57.2%), बूथ क्रमांक 19 में 926 के सापेक्ष 601 (64.9%), वार्ड संख्या 9 तिलक नगर के बूथ क्रमांक 20 में 457 के सापेक्ष 271 (59.3%), बूथ क्रमांक 21 में 1107 के सापेक्ष 719 (65%), वार्ड संख्या 10 मालवीय नगर के बूथ क्रमांक 22 में 890 के सापेक्ष 586 (65.8%), बूथ क्रमांक 23 में 732 के सापेक्ष 525 (71.7%), वार्ड संख्या 11 गांधीनगर के बूथ क्रमांक 24 में 655 के सापेक्ष 432 (66%), बूथ क्रमांक 25 में 878 के सापेक्ष 545 (62%), बूथ क्रमांक 26 में 838 के सापेक्ष 518 (61.8%), वार्ड संख्या 12 भगत सिंह नगर के बूथ क्रमांक 27 में 958 के सापेक्ष 665 (69.4%), बूथ क्रमांक 28 में 871 के सापेक्ष 618 (71%), वार्ड संख्या 13 पटेल नगर के बूथ क्रमांक 29 में 1002 के सापेक्ष 649 (64%), बूथ क्रमांक 30 में 1238 के सापेक्ष 817 (66%), वार्ड संख्या 14 आजाद नगर के बूथ क्रमांक 31 में 1170 के सापेक्ष 804 (68.7%), बूथ क्रमांक 32 में 1148 के सापेक्ष 746 (65%), वार्ड संख्या 15 जवाहर नगर के बूथ क्रमांक 33 में 1161 के सापेक्ष 750 (65.5%), बूथ क्रमांक 34 में 1189 के सापेक्ष 840 (70.6%), बूथ क्रमांक 35 में 1163 के सापेक्ष 762 (65.5%), वार्ड संख्या 16 गोखले नगर के बूथ क्रमांक 36 में 926 के सापेक्ष 646 (69.7%), बूथ क्रमांक 37 में 1071 के सापेक्ष 710 (66.3%), वार्ड संख्या 17 सुभाष नगर के बूथ क्रमांक 38 में 1031 के सापेक्ष 645 (62.5%), बूथ क्रमांक 39 में 658 के सापेक्ष 449 (68.2%), वार्ड संख्या 18 प्रताप नगर के बूथ क्रमांक 40 में 860 के सापेक्ष 587 (68.2%), बूथ क्रमांक 41 में 702 के सापेक्ष 456 (65%), वार्ड संख्या 19 पटेल नगर के बूथ क्रमांक 42 में 649 के सापेक्ष 252 (38.8%), बूथ क्रमांक 43 में 1170 के सापेक्ष 853 (72.9%), बूथ क्रमांक 44 में 673 के सापेक्ष 406 (60.3%), बूथ क्रमांक 45 में 1150 के सापेक्ष 798 (62.3%), बूथ क्रमांक 46 में 1189 के सापेक्ष 805 (67.7%), वार्ड संख्या 20 आजाद नगर के बूथ क्रमांक 47 में 1051 के सापेक्ष 583 (55.4%), बूथ क्रमांक 48 में 731 के सापेक्ष 508 (69.5%), वार्ड संख्या 21 जयप्रकाश नगर के बूथ क्रमांक 49 में 976 के सापेक्ष 620 (63.5%), बूथ क्रमांक 50 में 868 के सापेक्ष 606 (69.8%), वार्ड संख्या 22 सुभाष नगर के बूथ क्रमांक 51में 699 के सापेक्ष 505 (72.2%), बूथ क्रमांक 52 में 635 के सापेक्ष 460 (72.4%), वार्ड संख्या 23 लाजपत नगर के बूथ क्रमांक 53 में 750 के सापेक्ष 533 (71.6%), बूथ क्रमांक 54 में 550 के सापेक्ष 334 (60.7%), वार्ड संख्या 24 तिलक नगर के बूथ क्रमांक 55 में 1211 के सापेक्ष 775 (64%), बूथ क्रमांक 56 में 1089 के सापेक्ष 703 (64.5%), वार्ड संख्या 25 आराजी लेन के बूथ क्रमांक 57 में 1085 के सापेक्ष 740 (68%), बूथ क्रमांक 58 में 1053 के सापेक्ष 700 (66.4) वोट डाले गए।
नदीगांव नगर पंचायत में वोटरों ने किया मतदान –
तहसील क्षेत्र में पड़ने वाली नगर पंचायत नदीगांव के दस वार्डों में वोटिंग के बाद सदस्यों के साथ साथ अध्यक्ष का भविष्य भी मतपेटियों में कैद है जिसका फैसला आगामी 13 मई को होगा। नदीगांव में 7112 के सापेक्ष 5207 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड संख्या 1 कटरा मुहाल में 633/922, वार्ड संख्या 2 छिपन मुहाल में 554/684, वार्ड संख्या 3 चोपड़ा मुहाल में 453/638, वार्ड संख्या 4 घोसीपुरा में 441/564, वार्ड संख्या 5 बाजार मुहाल में 576/754, वार्ड संख्या 6 ब्लॉक मुहाल में 571/774, वार्ड संख्या 7 परिहार मुहाल में 520/753, वार्ड संख्या 8 कछियाना मुहाल में 363/493, वार्ड संख्या 9 शीशगर में 573/787 तथा वार्ड संख्या 10 राधावल्लभ में 523/743 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।