जिला महिला चिकित्सालय उरई में कन्या जन्मोत्सव का किया गया आयोजन

उरई/जालौन। जिला प्रोबेशन अधिकारी जालौन के निर्देशानुसार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय उरई जनपद जालौन में कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण विभाग से महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर एवं जिला समन्वयक नीतू देवी द्वारा किया गया।
11 नवजात कन्याओं को और उनकी माताओं को कन्या जन्मोत्सव की बधाई दी गई। कन्याओं के माता व पिता को बेबी किट एवं कन्या बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला कल्याण अधिकारी द्वारा कन्याओं की माताओं से अपील की गई कि कन्या भ्रूण हत्या रोकें एवं बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान दें तथा बालिकाएं जन्म लें एवं शिक्षित होकर समाज में अपनी नई पहचान बनाएँ। कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना विधवा पेंशन एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर, जिला समन्वयक नीतू देवी महिला शक्ति केंद्र एवं महिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।